80 लाख की कीमत में लॉन्च हुई Mercedes E-Class LWB, जानिए इसके लग्जरी फीचर्स और पावरफुल इंजन के बारे में

Harsh Kumar
6 Min Read
Mercedes E-Class LWB

Mercedes E-Class LWB: आज के समय में लग्जरी कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यदि भारत में उपस्थित लग्जरी कारों की बात की जाए तो मर्सिडीज़ कंपनी के द्वारा लांच की गई कारों में आपको बेहतरीन पावर के साथ-साथ कमाल की लग्जरी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं। हाल फिलहाल में ऐसा देखा जा रहा है कि मर्सिडीज़ कंपनी अपनी बेहतरीन कारों को लॉन्च करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है जो की लग्जरी फीचर्स के कारण भारतीय लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है।

Mercedes E-Class LWB

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes Benz भारतीय बाजार में अपनी नई Mercedes E-Class LWB (लॉन्ग व्हीलबेस) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार अपनी शानदार सुविधाओं और बेहतर स्पेस के लिए पहचानी जाएगी।

Mercedes E-Class LWB
Mercedes E-Class LWB

Mercedes की यह नई पेशकश बाजार में अन्य लग्जरी कारों से मुकाबला करेगी। इस खबर में हम जानेंगे कि Mercedes E-Class LWB में क्या खास है, इसमें कौन-कौन से फीचर्स होंगे, और इसकी संभावित कीमत क्या होगी। यह सभी डिटेल्स आपको आर्टिकल में आगे पढ़ने के लिए मिल जाएगी।

Mercedes E-Class LWB की लॉन्च डेट और वेरिएंट्स

Mercedes Benz भारतीय बाजार में 9 अक्टूबर 2024 को अपनी नई E-Class LWB को लांच कर चुकी है और तभी से इस कर को लेकर काफी अच्छारिस्पांस देखने के लिए मिल रहा है। यह कार छठी जेनरेशन की E-Class होगी, जो पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी और आरामदायक होगी। इसके बड़े साइज़ की वजह से उपयोगकर्ताओं को ज्यादा स्पेस मिलेगा, जिससे लंबी यात्राएं और भी आसान और आरामदायक बनेंगी। इस कार को विभिन्न वेरिएंट्स में लाने की उम्मीद है, जिनमें कई हाई-एंड फीचर्स होंगे।

Mercedes E-Class LWB के फीचर्स

अब हाल फिलहाल में ही लॉन्च की गई इस लग्जरी कार की शानदार फीचर्स की बात की जाए तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई Mercedes E-Class LWB में कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य लग्जरी कारों से अलग बनाते हैं। इसमें एस-क्लास जैसी फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और थ्री डी स्टार टेल लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा, कार के इंटीरियर्स को भी बेहद लग्जरी बनाया गया है। इसमें फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक सन ब्लाइंड्स, एंबिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस ड्राइविंग सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो इसे बेहद सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाती हैं।

Mercedes E-Class LWB का इंजन और परफॉर्मेंस

नई Mercedes E-Class LWB में दो इंजन विकल्प दिए गये है, जिनमें से एक पेट्रोल और दूसरा डीजल होगा। पेट्रोल इंजन 2.0 लीटर का होगा, जो 194 बीएचपी और 320 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, डीजल इंजन भी 2.0 लीटर का होगा, जो 197 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा।

इसके साथ ही, इस कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इसके माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक की वजह से यह कार न केवल पावरफुल होगी, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी में भी बेहतर साबित होगी। यह दोनों ही इंजन वेरिएंट काफी ज्यादा पावरफुल है।

Mercedes E-Class LWB की कीमत

अब आपके मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा होगा कि इस बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल इंजन वाली कार की कीमत क्या रखी गई है तो कंपनी के द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि Mercedes Benz E-Class LWB की आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही घोषित की जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW 5 सीरीज, Audi A6 और Volvo S90 जैसी लग्जरी कारों से होगा।

Mercedes E-Class LWB
Mercedes E-Class LWB

नई Mercedes E-Class LWB भारतीय बाजार में एक प्रीमियम लग्जरी कार के रूप में लॉन्च होने जा रही है, जो अपने बड़े आकार, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाली है। इसमें यात्रियों के लिए अधिक जगह, लेटेस्ट तकनीक और बेहतरीन इंजन ऑप्शंस मिलेंगे, जो इसे लग्जरी कारों की लिस्ट में एक प्रमुख स्थान पर रखते हैं। Mercedes Benz की यह शानदार लग्जरी कार न केवल भारतीय ग्राहकों को लग्जरी का अनुभव कराएगी, बल्कि बाजार में मौजूद अन्य लग्जरी कारों को भी कड़ी टक्कर देगी। इस कार को बुक करने के लिए आप अपने नजदीकी मर्सिडीज़ शोरूम पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Share this Article
Leave a comment