Honda Livo 2025 की कीमत ₹83,000 से शुरू, नए फीचर्स और शानदार लुक्स के साथ नए अवतार में हुई लॉन्च

Harsh Kumar
5 Min Read
Honda Livo

Honda Livo 2025: Honda Motorcycles ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Honda Livo 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो स्टाइलिश, दमदार और किफायती बाइक की तलाश में हैं। 2025 Livo अब नए OBD2B टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे यह और भी बेहतर और पर्यावरण को पहले से कम हानि पहुंचाने वाली बाइक हो गई है।

यह बाइक बाजार में Hero Passion, Bajaj Platina 110 और TVS Star City जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में उतारी गई है।

Honda Livo
Honda Livo

Honda Livo 2025 की कीमत और वेरिएंट्स

2025 Honda Livo की शुरुआती कीमत ₹83,080 (एक्स-शोरूम) है, जो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए है। डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत ₹85,878 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह बाइक तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है:

  1. पर्ल इग्नियस ब्लैक विद ऑरेंज स्ट्राइप्स
  2. पर्ल इग्नियस ब्लैक विद ब्लू स्ट्राइप्स
  3. पर्ल सायरन ब्लू

Honda Livo 2025 का डिज़ाइन

Honda Livo 2025 का डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक और टैंक पर दिए गए कॉन्ट्रास्ट कलर शेड्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। बाइक पर लगे अट्रैक्टिव ग्राफिक्स फ्यूल टैंक, हेडलाइट और साइड बॉडी पैनल्स पर दिखते हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।

इसके अलावा, Livo में एक लॉन्ग सिंगल-पीस सीट और पारंपरिक पिलियन ग्रैब रेल दिया गया है, जिससे यह डेली यूज के लिए बहुत आरामदायक हो जाती है।

Honda Livo 2025 के आधुनिक फीचर्स 

2025 Honda Livo में कई नए और शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: यह आपको रियल-टाइम माइलेज, ईको इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी (DTE), सर्विस ड्यू इंडिकेटर, और गियर पोजिशन जैसी कई जरूरी जानकारियाँ देता है।

सेफ्टी फीचर्स: बाइक में साइड स्टैंड सेंसर के साथ इंजन कट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी है।

ब्रेक और सस्पेंशन: Livo में RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

इसके साथ 18-इंच के अलॉय व्हील्स और CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है, जो बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है।

कैटेगरीफीचर्स
कीमत (Ex-showroom)ड्रम वेरिएंट: ₹83,080डिस्क वेरिएंट: ₹85,878
कलर ऑप्शन्सपर्ल इग्नियस ब्लैक विद ऑरेंज स्ट्राइप्सपर्ल इग्नियस ब्लैक विद ब्लू स्ट्राइप्सपर्ल सायरन ब्लू
डिज़ाइनमस्कुलर फ्यूल टैंक, आकर्षक ग्राफिक्स, टैंक श्रोड्स, लॉन्ग सिंगल-पीस सीट
इंफोटेनमेंटडिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टररियल-टाइम माइलेज, गियर पोजिशन इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी
इंजन109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड8.7 bhp पावर, 9.3 Nm टॉर्क4-स्पीड गियरबॉक्स
सेफ्टीसाइड स्टैंड सेंसर विद इंजन कट-ऑफCBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम)
सस्पेंशन और टायर्सRSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्सट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर18-इंच अलॉय व्हील्स

Honda Livo 2025 का इंजन और परफॉर्मेंस 

2025 Honda Livo में 109.51cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.7 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतना ही नहीं यह इंजन अब OBD2B कम्प्लायंट है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।

Honda Motorcycle & Scooter India के मैनेजिंग डायरेक्टर, सुश्री त्सुत्सुमु ओतानी, ने लॉन्च के मौके पर कहा,

“2025 Livo के साथ, हम 110cc सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। हमारी यह बाइक न केवल स्टाइलिश है, बल्कि एडवांस फीचर्स और प्रीमियम अनुभव भी प्रदान करती है।”

Honda Livo
Honda Livo

Honda के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर, योगेश माथुर, ने कहा,

“Livo हमेशा से हमारे ग्राहकों के बीच भरोसेमंद विकल्प रही है। OBD2B टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स के साथ, यह बाइक अपने सेगमेंट में और भी मजबूत स्थिति बनाएगी।”

यह भी पढ़ें :-

Share this Article
Leave a comment