दिवाली ऑफर्स! सिर्फ 2 लाख में घर लाएं Mahindra XUV 3XO, आसान EMI विकल्पों के साथ शानदार छूट

Mahindra XUV 3XO Diwali Offers: जैसा कि आप जानते हैं दिवाली आने वाली है और दिवाली के इस शुभ अवसर पर काफी ज्यादा डिस्काउंट ऑफर के साथ कारों को खरीदने का मौका मिल रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जानी-मानी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा के द्वारा उनकी हाल फिलहाल में लॉन्च की गई कार पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर के साथ-साथ बेहतरीन EMI ऑप्शंस भी दिए जा रहे हैं जिसके चलते आप कम कीमत के साथ-साथ आसान किस्तों में इस कार को अपना बना सकते हैं। तो डिटेल्स जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

दिवाली 2024 के शुभ अवसर पर Mahindra अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV, XUV 3XO, का बेस वेरिएंट MX1 लेकर आ रही है। अगर आप इस त्यौहार पर इस दमदार एसयूवी को घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट कर इसके बेस मॉडल को आसानी से फाइनेंस विकल्प के जरिए खरीदा जा सकता है। यहां जानें कि डाउन पेमेंट, EMI और अन्य खर्चों के साथ इस एसयूवी पर कितनी लागत आएगी।

Mahindra XUV 3XO MX1 की कीमत और फाइनेंस डिटेल्स

अब इसकी कीमत और EMI की डिटेल्स के बारे में बात की जाये तो महिंद्रा XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1, 7.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। दिल्ली में इस SUV को खरीदने पर इसकी ऑन-रोड कीमत कुछ अलग होगी क्योंकि इसमें आरटीओ टैक्स और इंश्योरेंस का भी खर्च जुड़ जाता है। आरटीओ के लिए 54,530 रुपये और इंश्योरेंस के लिए 41,424 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा, जिससे दिल्ली में इस एसयूवी की कुल ऑन-रोड कीमत 8,74,954 रुपये हो जाती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बादMahindra XUV 3XO की EMI

अगर आप महिंद्रा XUV 3XO का MX1 वेरिएंट 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं, तो बैंक से लगभग 6,74,954 रुपये का लोन लेना होगा। इस लोन पर बैंक द्वारा 9% वार्षिक ब्याज दर के साथ सात साल की अवधि के लिए EMI दी जाएगी। ऐसे में आपको हर महीने लगभग 10,859 रुपये की EMI चुकानी होगी, जो सात साल तक चलेगी।

Mahindra XUV 3XO को किस्तों में खरीदने पर ब्याज दर क्या रहेगी?

सात साल तक हर महीने 10,859 रुपये की EMI चुकाने पर आप इस लोन पर 2.37 लाख रुपये तक ब्याज देंगे। इससे XUV 3XO MX1 की कुल कीमत, ऑन-रोड चार्जेस और ब्याज मिलाकर लगभग 11,12,189 रुपये हो जाएगी। इस तरह, आप 7.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर इस एसयूवी को आसानी से फाइनेंस योजना के जरिए खरीद सकते हैं।

Mahindra XUV 3XO का मुकाबला किन कारों से है?

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनॉ काइगर, निसान मैग्नाइट और टाटा नेक्सॉन जैसी कारों से होता है। ये सभी एसयूवी अपनी-अपनी खासियतों के कारण बाजार में लोकप्रिय हैं, परंतु महिंद्रा की XUV 3XO अपनी दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद फीचर्स के साथ एक अलग पहचान बनाती है।

Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO

दिवाली 2024 के मौके पर Mahindra XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1 एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और 10,859 रुपये की मासिक EMI के जरिए आसानी से खरीद सकते हैं। इस कॉम्पैक्ट SUV के फीचर्स और फाइनेंस विकल्प इसे किफायती और सुविधाजनक बनाते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अन्य प्रमुख एसयूवी मॉडल्स से है, लेकिन महिंद्रा XUV 3XO अपने प्रदर्शन और फाइनेंस विकल्पों के कारण ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top